Soil Problems: इंसान के स्वास्थ्य के साथ-साथ मिट्टी का स्वास्थ्य भी जुड़ा हुआ है. जिस तेजी से इंसान के स्वास्थ्य में अब नई नई बीमारियों ने घर करना शुरू कर लिया है. उसका जिम्मेदार और कोई नहीं बल्कि हमारी खराब होती मिट्टी का स्वास्थ्य है. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर मिट्टी का स्वास्थ्य कैसे खराब हो सकता है. मिट्टी की सेहत को खराब करने में इंसान ही जिम्मेदार है. भरपूर पैदावार लेने के लिए इंसानों ने मिट्टी में अंधाधुन उर्वरक और कीटनाशक (insecticide) का प्रयोग किया है जिसके चलते आज मिट्टी की हालत काफी खराब हो गई है.