पद्मश्री से सम्मानित और मैंगो मैन कहे जाने वाले कलीमुल्लाह खां ने आम की 300 से ज्यादा किसानों को विकसित करने का काम किया है. उन्होंने 120 साल पुराने एक पेड़ पर ग्राफ्टिंग विधि के द्वारा अलग-अलग तरह की 300 किसानों को उगाने में सफलता हासिल की है. जिसके चलते ही उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया इस पेड़ में अमिताभ बच्चन के नाम से भी एक आम की किस्म है. कलीमुल्लाह खान बताते हैं कि यह आम अमिताभ बच्चन की तरह ही लंबा है और इसमें गुठली भी काफी पतली होती है. वह बच्चन साहब के प्रशंसक हैं . इसीलिए उनके नाम को अमर करने के लिए इस किस्म का निर्माण किया है.