इस साल का पहला साइक्लोन यानी चक्रवात आने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के महानिदेशक (डीजी) मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि नौ मई के आसपास बंगाल की खाड़ी यानी बीओबी के ऊपर चक्रवात बनने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा 6 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में ये चक्रवात बनेगा. चक्रवात अगले दिन यानी 7 मई को फैल सकता है. 8 मई को एक गहरा विक्षोभ डेवलेप होगा. जबकि 9 मई तक ये डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. अब बात करते हैं कि इस चक्रवात का असर कहां-कहां होगा. मौसम के जानकारों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में ये चक्रवात ज्यादा प्रभावी होगा. हालांकि मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि इसका कहां असर होगा इस बारे कोई साफ जानकारी नहीं है.