बिहार के बक्सर में परंपरागत तरीके से सब्जी की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि बेहतर बाजार नहीं मिलने से सब्जी की खेती में काफी नुकसान हो रहा हैं. सरकार की ओर से पंचायत स्तर पर कृषि सलाहकार नियुक्त किए गए हैं. लेकिन किसानों का कहना है कि उनके द्वारा कृषि से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी जाती है. किसान तक से बातचीत में परंपरागत सब्जी की खेती करने वाले किसानों ने कहा कि उच्च गुणवक्ता का बीज नहीं मिलने से फसल अच्छी तरह से नहीं हो रही है. साथ ही किसानों ने बेहतर बाजार की मांग की. देखिए किसान तक का ये वीडियो.