
आज 7 फरवरी को रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है. प्यार का ये हफ्ता 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म हो जाएगा. आज रोज डे पर लोग अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. वैसे भी इस दिन गुलाब सामान्य से काफी महंगे बिकते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे गुलाब के फूल को लोग किस नाम से जानते हैं और इसकी कीमत कितनी थी? दरअसल, पूरी दुनिया में गुलाब के फूलों की हजारों किस्में हैं. लेकिन, जूलियट रोज़ एक ऐसा गुलाब है जो अपनी खुशबू, खूबसूरती के साथ-साथ अपनी कीमत के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है.
क्योंकि इस कीमत से कम कीमत में आप एक मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू कार या तीन बड़े बंगले खरीद सकते हैं. यहां तक कि बहुत अमीर लोगों को भी इस गुलाब को खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता है.
तो इस रोज डे पर आइए जानते हैं कि इस गुलाब की खासियत क्या है और यह इतना महंगा क्यों है? तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि आज इसकी कीमत 130 करोड़ रुपये है. जूलियट रोज़ के बारे में दुनिया को पहली बार साल 2006 में पता चला.
प्रसिद्ध गुलाब प्रजनक डेविड ऑस्टिन ने इसे दुनिया के सामने पेश किया. डेविड ने इसे कई गुलाबों को मिलाकर उगाया था. तब इसे पहली बार 90 करोड़ रुपये में बेचा गया था. ये गुलाब बहुत खूबसूरत है.
सोचने वाली बात यह है कि इस फूल में ऐसा क्या है जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है. दरअसल, इसे बढ़ने में 15 साल और 5 मिलियन डॉलर (करीब 34 करोड़ रुपए) लगे. डेविड ऑस्टिन की वेबसाइट के अनुसार, जूलियट रोज़ की खुशबू हल्की चाय की खुशबू की तरह होती है.
रोज डे को लेकर कई अन्य कहानियों की तरह एक कहानी महारानी विक्टोरिया के दौर की है. जब लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे को गुलाब देते थे. इसी परंपरा को जारी रखने के लिए वैलेंटाइन वीक का एक दिन रोज़ डे के तौर पर मनाया जाता है.