कृषि क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं के चलते युवाओं के लिए इसमें करियर बनाने के कई विकल्प खुल गए हैं. इन्हीं विकल्पों में से एक है मशरूम का उत्पादन करना. मशरूम की खेती के लिए बहुत ज्यादा जगह या खेत की जरूरत नहीं होती है. एक छोटे से कमरे में मशरूम की खेती शुरू की जा सकती है. इसमें कम लागत और अधिक उत्पादन मिलने के चलते तीन गुना तक मुनाफा हासिल किया जा सकता है. कई पोषक तत्वों के चलते मशरूम का इस्तेमाल भोजन में बढ़ा है. इसी वजह से बीते कुछ वर्षों में मशरूम की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.