बरसात में करें मूली की पूसा चेतकी वैरायटी की खेती, जानें किस्म की खासियत और बीज की कीमत

बरसात में करें मूली की पूसा चेतकी वैरायटी की खेती, जानें किस्म की खासियत और बीज की कीमत

इस बरसात अगर आप मूली की खेती करने की सोच रहे हैं, तो इस बेहतरीन किस्म की खेती कर सकते हैं. यह किस्म गर्मी और बारिश दोनों मौसम में अच्छी पैदावार देती है. वहीं, इस किस्म के बीज को आप NSC के ONDC ऑनलाइन स्टोर से घर बैठे मंगवा सकते हैं.

मूली की खेतीमूली की खेती
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Jul 09, 2026,
  • Updated Jul 09, 2026, 2:27 PM IST

बरसात का मौसम आते ही ठंड के दिनों में मिलने वाली मूली की खेती शुरू हो गई है. लेकिन बहुत से किसान इस महीने खेती करने से समय मूली की बेहतर किस्मों को लेकर असमंजस में होते हैं. वे फैसला नहीं कर पाते हैं कि मूली की कौन सी किस्म की खेती करें, ताकि उससे बंपर उपज मिल सके. लेकिन अब ऐसे किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम मूली की एक ऐसी उन्नत किस्म के बारे में बातएंगे, जिसकी खेती करने पर किसानों को बंपर पैदावार मिलेगी. वहीं, इस मूली के बीज को आप घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

यहां से खरीदें सस्ते में बीज

आजकल किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सीजनल फसलों की खेती की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं. ऐसे किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) ऑनलाइन मूली की पूसा चेतकी किस्म के बीज बेच रहा है. किसान इन बीजों को ओएनडीसी (ONDC) के ऑनलाइन स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं. यहां मूली के अलावा कई अन्य फसलों के बीज और पौधे भी उपलब्ध हैं. किसान अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और बीजों की होम डिलीवरी का लाभ भी उठा सकते हैं.

पूसा चेतकी किस्म की खासियत

मूली की पूसा चेतकी किस्म किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसकी बुवाई के लिए जुलाई का महीना सबसे उपयुक्त समय होता है. यह किस्म उच्च तापमान सहन करने वाली है, इसलिए इसकी खेती गर्मी और बरसात के मौसम में आसानी से की जाती है. इस किस्म की फसल 40 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है और अच्छी देखभाल के साथ प्रति हेक्टेयर 250 से 300 क्विंटल तक उत्पादन दे सकती है. इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है और बेहतर उत्पादन के लिए मेड़ विधि अपनाने की सलाह दी जाती है.

पूसा चेतकी बीज की कीमत

अगर आप मूली की खेती शुरू करना चाहते हैं, तो पूसा चेतकी किस्म का बीज एक अच्छा विकल्प हो सकता है. वर्तमान में 100 ग्राम के बीज का पैकेट 40 प्रतिशत की छूट के बाद करीब 60 रुपये में उपलब्ध है. इस किस्म की खेती से किसान बेहतर उत्पादन और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके अलावा, यह किस्म घर की किचन गार्डन में उगाने के लिए भी उपयुक्त है.

कैसे करें मूली की खेती?

मूली की खेती के लिए ठंडी जलवायु सबसे अनुकूल मानी जाती है. बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह तैयारी करना जरूरी है. इसके लिए खेत की 5 से 6 बार जुताई करनी चाहिए ताकि मिट्टी भुरभुरी हो जाए. मूली की फसल के लिए गहरी जुताई आवश्यक होती है, जिसे ट्रैक्टर या मिट्टी पलटने वाले हल से किया जा सकता है. इसके बाद बीजों को 3 से 4 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिए. सही समय पर सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण और पोषण प्रबंधन अपनाने से अच्छी क्वालिटी और अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.

MORE NEWS

Read more!