बिहार (bihar) के रोहतास ज़िले के कोचस प्रखंड के रहने वाले ज्योति प्रकाश क़रीब आधा बीघा जमीन में एक साथ एक ही खेत में करेला, फूल,केला,पालक,धनिया,चुकंदर,सहित अन्य फसलों की खेती कर रहे है.वहीं इन्होंने एक अच्छी खासी सैलरी की नौकरी छोड़कर समेकित कृषि प्रणाली (integrated farming system) के तहत खेती करते हैं.और केवल आधा बीघा से साल के डेढ़ से दो लाख रुपए तक की कमाई कर रहे है. इस वीडियो में जानें कि खेती के लिए किसान और किन चीजों को अपना रहे हैं.