शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप उन चीजों का सेवन करें जिसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इस लिस्ट में दूध भी शामिल है. अधिकतर लोग रात में दूध पीते हैं तो वहीं कई लोग सुबह नाश्ते में दूध पीना पसंद करते हैं. हालांकि इस बात में कोई शक नहीं है कि दूध सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. आज हम आपको ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको दूध के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. साथ ही एक्सपर्ट की राय जानेंगे..