देश के हर कोने में कश्मीर के पुलवामा (pulwama) की सब्जियों की डिमांड रहती है. पुलवामा के पंपोर में पत्तल बाग गांव के रहने वाले युवा किसान इरशाद अहमद डार ने सब्जियों की खेती से बड़ा नाम कमाया है. आज इरशाद की पहचान ऑर्गेनिक किसान (organic farmer) के रूप में हो चुकी है. जिसके चलते भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research) ने उन्हें सम्मानित भी किया है. पुलवामा के किसान इरशाद अहमद डार खुद अपने खेत में भी ऑर्गेनिक तरीके से सब्जियां उगाते हैं और दूसरे किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं. इस वीडियो में इरशाद अहमद डार (irshad ahmad dar) ने किसान तक से साझा की अपनी सफलता की कहानी.