आजकल लोग बकरी पालन (Bakri Palan) के व्यवसाय से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे ही बिहार (Bihar) के रहने वाले जितेंद्र पाल पिछले एक साल से बकरी पालन कर रहे हैं. उनका कहना है कि बकरी पालन करके उनको अच्छा मुनाफा हो रहा है. उन्होने सात साल तक मजदूरी की नौकरी करी. जिससे उनका घर चलाना भी मुश्किल था, लेकिन आज 30 बकरियों पालकर उनको बेहतर मुनाफा हो रहा है. उनका कहना है कि बकरी पालन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है. जैसे उनके लिए चारे की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए. वहीं उनका कहना है कि आने वाले वक्त में वो इस व्यवसाय को और आगे बढ़ाना चाहते हैं. जिससे उनको भविष्य में और डबल मुनाफा हो..