गर्मी (Summer) का पारा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पूरी तरीके से सातवें आसमान तक पहुंच चुका है. इन दिनों हीटवेव (Heatwave) के चलते जहां लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं तो वही ऐसे लोग भी हैं जिनको बाहर निकलना मजबूरी है. वह गर्मी से बचने के लिए देसी पेय पदार्थों (beverages) का भरपूर सेवन कर रहे हैं. पूर्वांचल का केंद्र माने जाने वाले बनारस (Banaras) में अब लोग दुकानों पर कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) नहीं बल्कि देसी पेय पदार्थों की मांग करते हैं. पेशे से शिक्षक श्यामसुंदर दुबे भी अब कोल्ड ड्रिंक की बजाय बेल का शरबत पीना पसंद करते हैं. बेल के शरबत (Bel ka Sharbat) की इन दिनों खूब मांग बढ़ी है, जिसके चलते छोटे दुकानदार भी काफी खुश हैं. वहीं इसके साथ बेल उगाने वाले किसानों को भी अच्छा मुनाफा हो रहा है.