लोकसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार करने वाले दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उनके साथ ही कई सांसदों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. संभावित सांसदों को फोन भी जाने लगे हैं. संभावित मंत्री पद की शपथ लेने वाले नामों में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा गठबंधन का हिस्सा चिराग पासवान, जयंत चौधरी, कुमारस्वामी समेत टीडीपी, जेडीयू, हम पार्टी, अपना दल के सांसदों को भी फोन गया है.
आज शाम 7 बजे पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कुछ सांसद मंत्री पद की भी शपथ लेंगे. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बीजेपी नेता पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेडीएस नेता कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, एलजेपी (आर) नेता चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल को बताया गया कि कैबिनेट की शपथ लेनी हैं.
शपथ ले सकते हैं ये सांसद
- अमित शाह - बीजेपी
- राजनाथ सिंह - बीजेपी
- नितिन गडकरी - बीजेपी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया - बीजेपी
- शिवराज सिंह चौहान - बीजेपी
- पीयूष गोयल - बीजेपी
- रक्षा खडसे - बीजेपी
- जितेंद्र सिंह - बीजेपी
- राव इंद्रजीत सिंह - बीजेपी
- मनोहर लाल खट्टर - बीजेपी
- मनसुख मंडाविया - बीजेपी
- अश्विनी वैष्णव - बीजेपी
- शांतनु ठाकुर - बीजेपी
- जी किशन रेड्डी - बीजेपी
- हरदीप सिंह पुरी - बीजेपी
- बंडी संजय - बीजेपी
- शोभा करंदलाजे - बीजेपी
- रवनीत सिंह बिट्टू - बीजेपी
- सर्वानंद सोनोवाल - बीजेपी
- बीएल वर्मा - बीजेपी
- किरेन रिजिजू - बीजेपी
- अर्जुन राम मेघवाल - बीजेपी
- शोभा करंदलाजे - बीजेपी
- बीएल वर्मा - बीजेपी
- प्रताप राव जाधव - शिवसेना (शिंदे गुट)
- रामनाथ ठाकुर - जेडीयू
- ललन सिंह - जेडीयू
- मोहन नायडू - टीडीपी
- पी चंद्रशेखर पेम्मासानी - टीडीपी
- चिराग पासवान - एलजेपी (आर)
- जीतनराम मांझी - HAM
- जयंत चौधरी - आरएलडी
- अनुप्रिया पटेल - अपना दल
- एचडी कुमारस्वामी - जेडी (एस)
- रामदास आठवले -आरपीआई
इन सांसदों को भी फोन गया, बन सकते हैं मंत्री
- शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रताप राव जाधव के पास भी शपथ ग्रहण के लिए फोन पहुंचा है.
- शपथ ग्रहण के लिए कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर के पास भी फोन पहुंचा है.
- महाराष्ट्र से रक्षा खड़से और जितेंद्र सिंह को भी कॉल गया है.
- जेडीयू के सांसद लल्लन सिंह और रामनाथ ठाकुर को फोन गया है.
इन नेताओं को भी बुलाया गया
- प्रल्हाद जोशी
- हरदीप सिंह पुरी
- अन्नपूर्णा देवी
- जितिन प्रसाद
- हर्ष मल्होत्रा
- नित्यानंद राय
- अजय टमटा
- धर्मेंद्र प्रधान
- निर्मला सीतारामन
- सावित्री ठाकुर
- मुरलीधर मोहल
- कृष्णपाल गुर्जर
- गिरिराज सिंह
- गजेंद्र सिंह शेखावत
- श्रीपद नायक
- सी आर पाटिल
- चंद्र प्रकाश (झारखंड)
- पंकज चौधरी
- सुरेश गोपी
ये भी पढ़ें -