बिहार के हाजीपुर की रहने वाली महिला किसान अनिता कुमारी 45 साल से सब्जियों की खेती कर रही है. पति के निधन के बाद महिला ने खेती के दम पर बच्चों का पालन-पोषण किया और आज जिले में सब्जियों की खेती ने महिला कोे पहचान दिलाई. सब्जियों के साथ-साथ महिला मिलेट्स की खेती भी कर रही है. उनका कहना है कि खेती से उनको सालाना 2 से 3 लाख का मुनाफा होता है. अनिता बताती है कि वो बाकि महिलाओं को मिलेट्स की खेती को लेकर जा्नकारी देती है. इस वीडियो में जानें किसान अनिता की कहानी.