तस्वीरें महाराष्ट्र के बीड जिले की है. जहां आष्टी तालुका में मूंग और उदड़ की कटाई का काम शुरू हो गया है. किसान उदड़ और मूंग की कटाई करने में लगे हैं. महिला किसान भी अपनी फसल की कटाई में व्यस्त हैं. अपनी फसल को देखकर किसान खुश नजर आ रहे हैं. बीड जिले में इस साल अच्छी बारिश हुई है. जिसका किसानों को फायदा हुआ है.