महाराष्ट्र के नासिक जिले का अंगूर देश भर में मशहूर है. इसकी अच्छी गुणवत्ता की वजह से इसकी पूरे देश में मांग होती है. किसान इसकी खेती कैसे करते हैं इस सवाल का जवाब पाने के लिए किसान तक संवाददात सरिता शर्मा ने नासिक के निफाड तालुका के सावली गांव के किसान बबन बोडके से मुलाकात की.इस दौरान किसान ने बताया की थॉमसन अंगूर की सबसे पुरानी वैरायटी है. इसका स्वाद अच्छा है. साथ ही इसी वैरायटी के अंगूरों से किशमिश बनाई जाती है