महाराष्ट्र के हिंगोली में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है. बढ़ती धूप का असर केले की फसलों पर होता दिखाई दे रहा है. बढ़ती धूप के कारण केले की फसल पर पीला सिगाटोका रोग का असर दिखाई दे रहा है. इसके कारण केले के पत्ते पीले होकर सूखने लगे हैं. केले के फलों पर काले दाग दिखाई दे रहे हैं जिसके कारण केला उत्पादक किसान परेशान हैं.