अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही लीची के मंजर का फल में परिवर्तन शुरू हो चुका है. इसके साथ ही, लीची से जुड़े व्यापार और कंपनियां धीरे-धीरे किसानों से संपर्क स्थापित कर रही हैं. इस साल शाही लीची की फसल से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं और उन्हें बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद है. सुनिए इसको लेकर बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा सिंह ने क्या बताया है..