प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशी (वाराणसी) पहुंचे. यहां उन्होंने 39 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड, तीन जीआई टैग सौंपे और बनास डेयरी (अमूल) से जुड़े राज्य के डेयरी किसानों को 100 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर किया.