गाय-भैंस, भेड़-बकरी और सूअरों में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी को बहुत ही खतरनाक माना जाता है. अगर जरा सी भी लापरवाही हो जाए तो ये पशुओं की जानलेवा बीमारी है. खास बात ये है कि इस बीमारी से कोई एक-दो देश नहीं पूरा ही विश्व परेशान है. लेकिन खुरपका-मुंहपका बीमारी से पशुओं से बचाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए.