बिहार के पटना में इंजीनियर रमेश कुमार यादव पिछले काफी समय से गौपालन कर रहे हैं. वो साहिवाल, राठी और गिर नस्ल की गाय का पालन कर रहे हैं. रमेश यादव ने किसान तक से बातचीत में बताया कि साहिवाल नस्ल की गाय का दूध काफी फायदेमंद होता है. वो इस गाय के दूध का बिजनेस भी कर रहे हैं. गौर करने वाली बात ये है कि रमेश यादव इस दूध को 110 से 130 रुपये प्रति लीटर बेच रहे हैं. गौशाला में वो रोजाना 80 लीटर दूध का कलेक्शन भी कर लेते हैं. साथ ही वो महीने का डेढ़ से पौने दो लाख रुपए की कर लेते हैं कमाई