पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे खुशी है कि 65 साल बाद भारत में इस तरह का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. आप सभी दुनिया के अलग-अलग देशों से यहां आए हैं. मैं भारत के 12 करोड़ (120 मिलियन) किसानों, भारत की 3 करोड़ (30 मिलियन) से अधिक महिला किसानों, देश के 3 करोड़ मछुआरों की ओर से आपका स्वागत करता हूं... आज आप उस देश में हैं जहां 550 मिलियन पशु रहते हैं. इस कृषि प्रधान और पशु प्रेमी देश में आप सभी का स्वागत है."
PM Modi address at 32nd ICAE conference achievements agriculture sector snr
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today