इंसान और जानवरों के बीच प्रेम की कई कहानियां है. उन्हीं में से एक खूबसूरत तस्वीर मध्य प्रदेश के शाजापुर में देखने को मिली है... जहां लोगों ने एक गाय का जन्मदिन मनाया. आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सच है. इस गाय का जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया गया है. लोगों के बीच केक काटा गया और जन्मदिन की खुशियां बांटी गई. सिर्फ इतना ही नहीं गाय की आरती भी उतारी गई. इस कार्यक्रम में पूरे मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today