ज्यादा उत्पादकता के लालच में किसान रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करने लगे. लेकिन इससे फसल की उत्पादकता तो बढ़ गई लेकिन जमीन में मौजूद कार्बन तत्व की मात्रा लगातार घटती गई . जिसके चलते जमीन अब पूरी तरीके से निष्क्रिय होने लगी है. ऐसे में झांसी के किसान धर्मेंद्र नामदेव ने गौमूत्र आधारित खेती शुरू की. इसके परिणाम भी चौकानेवाले मिले. गौमूत्र के इस्तेमाल से उनकी जमीन की उत्पादकता में वृद्धि हुई है. जब मृदा जांच कराई तो जमीन में कार्बन, नाइट्रोजन की मात्रा पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today