झारखंड में खुलेगा राज्य का पहला इथेनॉल प्लांट,मकई किसानों को होगा फायदा

झारखंड में खुलेगा राज्य का पहला इथेनॉल प्लांट,मकई किसानों को होगा फायदा

गोला में इनलैंड ग्रीन एनर्जी नामक कंपनी 480 करोड़ रुपए की लागत से इथेनॉल प्लांट का निर्माण कर रही है. रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में उद्योग विभाग झारखंड और इनलैंड ग्रीन एनर्जी के बीच इथेनॉल प्लांट शुरू करने के लिए इथेनॉल पॉलिसी 2022 के तहत एमओयू किया गया.

Advertisement
झारखंड में खुलेगा राज्य का पहला इथेनॉल प्लांट,मकई किसानों को होगा फायदाझारखंड में खुलेगा इथेऩॉल प्लांट (सांकेतिक तस्वीर)

झारखंड के रामगढ़ जिले का गोला प्रखंड सब्जी उत्पादन के साथ-साथ मकई उत्पादन के लिए काफी मशहूर है. यहां पर काफी संख्या में किसान मकई की खेती करते हैं. हालांकि किसानों को सिर्फ मक्के का ही दाम मिल पाता था. पर अब यहां पर मकई के किसानों के लिए आम के आम गुठलियों के दाम वाली कहावत चरितार्थ होने वाली है. क्योंकि रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में झारखंड का पहला इथेनॉल पावर प्लांट खुलने जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि इस साल सिंतबर महीने सें कंपनी में इथेनॉल का उत्पादन शुरू हो जाएगा. इसका फायदा जिले के मकई किसानों को होगा क्योंकी मकई से इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा. 

गोला में इनलैंड ग्रीन एनर्जी नामक कंपनी 480 करोड़ रुपए की लागत से इथेनॉल प्लांट का निर्माण कर रही है. रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में उद्योग विभाग झारखंड और इनलैंड ग्रीन एनर्जी के बीच इथेनॉल प्लांट शुरू करने के लिए इथेनॉल पॉलिसी 2022 के तहत एमओयू किया गया. इनलैंड पावर के अधिकारी नवीन सोमानी और उद्योग सचिव जीतेंद्र सिंह ने एमओयू पर साइन किया. इस एमओयू के अनुसार, गोला स्थित  इनलैंड ग्रीन एनर्जी प्लांट से से हर रोज  350 किलोलीटर इथेनॉल का उत्पादन किय जाएगा. साथ ही 15 मेगावाट क्षमता के कैप्टिव पावर प्लांट भी लगाया जायेगा.

ये भी पढ़ेंः गुमनाम था ये देसी पान, किसान बंटूराम ने दिलाई पहचान, अब सरकार ने दिया बिक्री का लाइसेंस

उचित मूल्य पर होगी मकई की खरीद

इस प्लांट में इथेनॉल का निर्माण मकई और चावल के टुकड़े से किया जाएगा. इसके लिए कंपनी द्वारा मकई की खरीद सीधे किसानों से कि जाएगी. विभाग और इंनलैंड पावर के बीच हो रहे एमओयू के दौरान मौजूद रहे उद्योग मंत्री सत्यामंद भोक्ता ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरा पूरा राज्य है. यहां पर इथेनॉल प्लांट खुल जाने से किसानों को काफी फायदा होगा, साथ ही किसान उन जमीनों पर भी खेती करने के लिए प्रेरित होगें जहां पर सिर्फ बारिश में खेती होती है. इनलैंड पावर के अधिकारी नवीन सोमानी ने कहा कि किसानों से उचित मूल्य पर मकई की खरीदारी की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Mahila Diwas: पर सरकार ने घरेलू महिलाओं को दिया सालाना 3600 रुपये का तोहफा! चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

मकई किसानों को होगा फायदा

उद्योग सचिव जीतेंद्र सिंह ने कहा की राज्य में और पांच इथेनॉल प्लांट खोले जाएंगे. वहीं उद्योग निदेशक सुशांत गौरव ने कहा कि इस प्लांट के लगने से राज्य के मक्का किसानों को लाभ होगा और राज्य में मक्का की खेती और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही मकई के अच्छे दाम मिलने पर अधिक से अधिक मकई की खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे. वहीं झारखंड किसान महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज राय ने कहा कि राज्य के किसानों के लिए यह बेहतरीन पहल है,किसानों को मकई के अच्छे दाम मिलेंगे इससे मकई की खेती को बढ़ावा मिलेगा. झारखंड में पहले से ही काफी मात्रा में मकई की खेती होती है. 


 

POST A COMMENT