देश की कई मंडियों में प्याज की बंपर आवक के बावजूद प्याज की थोक कीमत आसमान छू रही है. ऐसे में प्याज के भाव में गिरावट होती नहीं दिख रही. प्याज के बढ़े हुए रेट से आम लोगों की जेब ढीली हो रही है. बात करें खुदरा रेट की तो कई शहरों में प्याज 60 से 80 रुपये किलो तक बिक रहा है. ये हालत तब है जब मंडियों में प्याज की आवक तगड़ी बनी हुई है. ऐसे में मान कर चलना होगा कि जब तक मंडियों में प्याज सस्ता नहीं होगा, तब तक खुदरा में भाव गिरने की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है. वहीं, महाराष्ट्र की पुणे मंडी में 11494 क्विंटल आवक होने के बाद भी कीमत 7000 रुपये प्रति क्विंटल रही. ऐसे में आइए जानते हैं महाराष्ट्र के अलावा अन्य मंडियों में क्या चल रहा है रेट.
अनाज मंडी | आवक (क्विंटल) | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव | औसत भाव |
पुणे (5 दिसंबर) | 11494 | 2500 | 7000 | 4750 |
खेड़-चाकन | 600 | 2000 | 4000 | 3000 |
कराड | 174 | 2500 | 3500 | 3500 |
पुणे-पिंपरी | 3 | 4600 | 4600 | 4600 |
वाई | 120 | 3000 | 6500 | 5500 |
अनाज मंडी | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव | औसत भाव |
कमाख्यानगर (ओडिशा) | 6000 | 6200 | 6000 |
पट्टी (पंजाब) | 3000 | 3500 | 3200 |
सूरतगढ़ (राजस्थान) | 3200 | 3500 | 3400 |
गोलूवाला (राजस्थान) | 3700 | 3800 | 3800 |
जैसलमेर (राजस्थान) | 1500 | 2200 | 1850 |
चर्रा (उत्तर प्रदेश) | 3800 | 4000 | 3900 |
सिकरपुर (उत्तर प्रदेश) | 3000 | 3200 | 3100 |
रुड़की (उत्तराखंड) | 2000 | 4000 | 3000 |
खुंटाबांधा (ओडिशा) | 4000 | 6000 | 5000 |
मुकेरियन (पंबाज) | 4000 | 5000 | 4500 |
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today