उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह हुई तो चारों तरफ शहर घने कोहरे चादर में लिपटा हुआ था. दृश्यता इतनी कम थी की सड़कों पर 20 मीटर भी देख पाना मुश्किल हो रहा था. कोहरे के चलते तापमान में भी गिरावट हुई है. आने वाले दो दिनों में शीत लहर का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा. राजधानी लखनऊ में भी सोमवार को हल्की बूदाबादी हुई जिसके चलते मौसम में तब्दीली देखी गई. दिसंबर में पड़ने वाली सर्दी का एहसास लोगों को नवंबर में ही होने लगा है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी साफ देखा जा रहा है. दिन का तापमान में गिरावट हुई है तो रात के पारे में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today