उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तम किस्म के बीजों की बिक्री का टारगेट 6.94 लाख क्विंटल रखा है. रबी सीजन में अभी भी गेहूं की कुछ किस्मों की बुवाई के लिए समय है. ऐसे में किसानों को आधे रेट में सरकार बेस्ट क्वालिटी वाले गेहूं के बीज दे रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि इस बार गेहूं का उत्पादन बढ़ाना है और इसीलिए इस बार भी किसानों 50 फीसदी छूट के साथ गेहूं के बीज देने की घोषणा की है. गेहूं के अलावा किसान जौ, चना, सरसों समेत अन्य रबी फसलों के बीज आधे दाम में खरीद सकते हैं. किसान ऑफलाइन नजदीकी राजकीय बीज बिक्री केंद्र, कृषि विभाग के खाद-बीज केंद्र से खरीदारी कर सकते हैं. जबकि, किसानों को घर बैठे भी सब्सिडी के साथ उत्तम बीज मंगाने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई है.
उत्तर प्रदेश सरकार किसान कल्याण मिशन के तहत किसानों की बुवाई लागत घटाने के इरादे से 50 फीसदी छूट पर बीज उपलब्ध करा रही है. इसी क्रम में गेहूं, जौ, दलहन, तिलहन के बीज पर 50 फीसदी तक अनुदान की व्यवस्था की गई है. किसानों को आधी कीमत पर बीज देने से उनकी इनपुट लागत में कमी आएगी. यूपी सरकार ने दिसंबर के अंत तक उत्तम किस्म के बीजों की बिक्री का टारगेट करीब 7 लाख क्विंटल रखा है.
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा के उत्तम क्वालिटी के गेहूं किस्म Wheat HD-3226 बीज के दाम की बात करें तो इसका 40 किलो का पैकेट 2000 रुपये कीमत का है. अब एक एकड़ में औसतन 40 से 60 किलो गेहूं बीज लगता है. ऐसे में अगर कोई किसान इस गेहूं किस्म का 60 किलो बीज खरीदता है तो उसे 3000 रुपये कीमत पड़ेगी. लेकिन, यूपी सरकार की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी दिए जाने उसे यह बीज पैकेट केवल 1500 रुपये में मिल जाएगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today