12वीं पास वालों के लिए पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया 

12वीं पास वालों के लिए पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया 

जाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पशु चिकित्सा निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है. योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर, 2022 से पीएसएसएसबी (PSSSB) पंजाब पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
12वीं पास वालों के लिए पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया पंजाब पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2022-23

PSSSB Recruitment 2022-23: कृषि क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पशु चिकित्सा निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है. योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर, 2022 से पीएसएसएसबी (PSSSB) पंजाब पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे में आइए पंजाब पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2022-23 (PSSSB Punjab Veterinary Inspector Vacancy 2022–23)के बारे में विस्तार से जानते हैं-

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) भर्ती 2022-23

नोटिफिकेशन की तिथि: 9 दिसंबर 2022

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 12 दिसंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2022 (शाम 5:00 बजे तक)

पोस्ट विवरण:
पद का नाम: पशु चिकित्सा निरीक्षक
संस्थान का नाम: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB)
पदों की संख्या: 60 पद

PSSSB भर्ती 2022-23: शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित के साथ 10+2 या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से जीव विज्ञान, गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ 10+2. साथ ही पशु किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दो वर्ष की अवधि, या इसके समकक्ष चिकित्सा विज्ञान और पशु स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा होना चाहिए.

आयु सीमा:
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2022 को 18-37 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आयु में छूट: सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/पीडब्ल्यूडी/पीएच उम्मीदवार.

चयन मानदंड: उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण में मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा.

वेतन: पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद के लिए 29,200 / - प्रति माह.

PSSSB भर्ती 2022-23 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार PSSSB की आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

POST A COMMENT