भारत में आम के हजार से भी ज्यादा किस्म उपलब्ध हैं। दशहरी से लेकर तोतापाली और मनकुराद तक, आम की कई किस्में मशहूर है। आप सभी ने अभी तक आम के अलग-अलग किस्मों के अलग-अलग पेड़ के बारे में सुना होगा. मलिहाबाद में आम की 300 से अधिक प्रजातियां विकसित करने वाले पद्मश्री हाजी कलीम उल्लाह खान ने इस साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर आम की नई प्रजाति का नामकरण किया है.