देशभर के मौसम को लेकर बड़ी खबर...देश इस वक्त दोहरी मार झेल रहा है...एक तरफ भीषण गर्मी और लू लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है...तो दूसरी तरफ कई राज्यों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में अगले कई दिनों तक हीटवेव का कहर जारी रहेगा। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ जैसे इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।दिल्ली-एनसीआर में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बने हुए हैं। यहां दिन में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 मई को भी राजधानी में राहत मिलने की संभावना नहीं है.
Weather Double Attack on the Nation Heatwaves in Some Regions Fury of Heavy Rains in Others
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today