किस देश में सबसे ज्यादा उगाया जाता है धनिया?

06 June 2025

By: KisanTak.in

भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर धनिया की खेती होती है

Credit: pinterest

सबसे बड़ी खेती

भारत की जलवायु, खासकर शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्र धनिया के लिए बिल्कुल उपयुक्त है

Credit: pinterest

जलवायु अनुकूल

यह फसल भारत में परंपरागत रूप से उगाई जाती रही है, इसलिए किसान इसके उत्पादन में निपुण हैं

Credit: pinterest

खेती की परंपरा

FAO (फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन) के आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे बड़ा धनिया उत्पादक देश है

Credit: pinterest

वैश्विक लीडर

भारतीय व्यंजन में धनिया पत्ती और बीज दोनों का उपयोग खूब होता है, जिससे घरेलू मांग बहुत अधिक रहती है

बाजार की मांग ज्यादा

भारत से मध्य पूर्व, यूरोप और एशिया के कई देशों को धनिया एक्सपोर्ट किया जाता है

Credit: pinterest

एक्सपोर्ट में भी आगे

भारत सरकार मसाला फसलों के लिए विशेष योजनाएं चलाती है, जैसे MIDH (मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डवलपमेंट ऑफ हॉर्टीकल्चर)

Credit: pinterest

सरकारी समर्थन

भारत न केवल खुद के लिए बीज उगाता है, बल्कि अन्य देशों को भी धनिया बीज सप्लाई करता है

Credit: pinterest

बीज उत्पादन 

धनिया की खेती कम लागत में होती है और इसका उत्पादन चुटकी में बिकता है.इस कारण किसानों की रुचि बनी रहती है

नोट: खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है...

Credit: pinterest

कम लागत, ज्यादा मुनाफा