दांतों से कैसे पता करें गाय-भैंस की उम्र?

25 June 2025

By: KisanTak.in

गाय-भैंस के निचले जबड़े के सामने वाले (इंसीजर) दांत देखें, ऊपर के आगे के दांत नहीं होते

Credit: pinterest

निचले जबड़े को देखें

लगभग 1 साल तक बछड़े में शुरू में 2 छोटे सफेद दूध के दांत होते हैं. ये मुलायम और दूध जैसे दिखते हैं

Credit: pinterest

दूध के दांत

फिर 1.5 साल तक चार दांत आ जाते हैं, ये सभी छोटे और दूधिया रंग के होते हैं

Credit: pinterest

4 दूध के दांत

सामने 6 साफ-सुथरे दूध के दांत होने का मतलब है कि पशु लगभग 2 साल का है

Credit: pinterest

6 दूध के दांत

2.5 साल तक अब पूरे 8 दूध के दांत नजर आने लगते हैं. ये चमकदार और सफेद होते हैं

8 दूध के दांत

बछ़डे की उम्र जब 2.5 से 3 साल हो जाए तब दूध के दांत गिरने लगते हैं और उस जगह मजबूत, बड़े स्थायी दांत आते हैं

Credit: pinterest

पहले 2 स्थायी दांत

3.5 से 4 साल की उम्र में और दो पक्के दांत आ जाते हैं यानी कुल चार दांत स्थायी दिखने लगेंगे

Credit: pinterest

4 स्थायी दांत 

जब गाय/भैंस के सभी 8 दांत पक्के और बड़े हो जाएं, तो वह लगभग 5 साल की मानी जाती है

Credit: pinterest

सभी 8 पक्के दांत

इसके बाद दांतों के किनारे घिसने लगते हैं, बीच में गैप आता है और धीरे-धीरे दांत टूटने भी लगते हैं. ये 6 से 10 साल की उम्र में होता है

नोट: खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है...

Credit: pinterest

दांत घिसने लगें