CG फसल बीमा: 59,666 किसानों के खाते में आने वाले हैं पैसे, फटाफट चेक करें तारीख और लिस्ट!

CG फसल बीमा: 59,666 किसानों के खाते में आने वाले हैं पैसे, फटाफट चेक करें तारीख और लिस्ट!

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत की तैयारी तेज हो गई है.प्रदेश में अब तक फसल नुकसान की 59,666 सूचनाएं मिली हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कृषि विभाग ने सर्वे और बीमा भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी है.

Advertisement
CG फसल बीमा: 59,666 किसानों के खाते में आने वाले हैं पैसे, फटाफट चेक करें तारीख और लिस्ट!

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है. किसानों को इस नुकसान से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कृषि विभाग एक्शन मोड में आ गया है. राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे जल्द पूरा करने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों को बीमा राशि का भुगतान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

कृषि विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक फसल नुकसान की कुल 59,666 सूचनाएं मिल चुकी हैं.इनमें से अभी तक केवल 88 मामलों का सर्वे पूरा हुआ है, जबकि बाकी मामलों में सर्वे का काम जारी है. सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों, कृषि विभाग के अधिकारियों और बीमा कंपनियों को तय समय में सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

59 हजार से ज्यादा किसानों ने दी फसल नुकसान की सूचना

चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश और तेज हवाएं चलीं. इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है. वहीं, जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए रखी थी, उनकी फसलें भी बारिश की चपेट में आई हैं.

कृषि विभाग के मुताबिक, अब तक 59,666 फसल नुकसान की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. इनमें से 88 मामलों का सर्वे पूरा किया जा चुका है. बाकी किसानों के नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित बीमा कंपनियों को जल्द सर्वे पूरा करने को कहा गया है.

48 घंटे में नियुक्त होगा सर्वेयर, 10 दिन में सर्वे पूरा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने सर्वे और भुगतान की समय-सीमा तय की है

इसके अनुसार:

  • 72 घंटे के भीतर सूचना: फसल खराब होने के 72 घंटे के अंदर किसान को नुकसान की जानकारी देनी होगी।
  • 48 घंटे में सर्वेयर की नियुक्ति: सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर बीमा कंपनी सर्वेयर नियुक्त करेगी।
  •  10 दिन में सर्वे पूरा: सर्वेयर को अगले 10 दिनों के भीतर नुकसान का आकलन पूरा करना होगा।
  • 15 दिन में भुगतान: सर्वेक्षण के बाद पात्र किसानों को 15 दिनों के भीतर बीमा राशि सीधे बैंक खाते में भेजने का प्रावधान है।

इस तरह सरकार का प्रयास है कि प्रभावित किसानों को बीमा योजना के तहत जल्द से जल्द आर्थिक मदद मिल सके.

फसल नुकसान की सूचना कहां और कैसे दें?

अगर किसी किसान की फसल बेमौसम बारिश या तेज हवाओं के कारण खराब हुई है, तो उसे नुकसान की जानकारी 72 घंटे के भीतर दर्ज करानी होगी.इसके लिए किसान कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं.इसके अलावा किसान इन अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं:

  •  ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी
  • वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी
  • उप संचालक कृषि
  • संबंधित बैंक शाखा

ध्यान रखें कि नुकसान की सूचना समय पर देना जरूरी है, ताकि बीमा कंपनी सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर सके।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल हैं ये 11 फसलें

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 11 फसलों को अधिसूचित किया गया है। इनमें शामिल हैं:

धान (सिंचित),धान (असिंचित), मक्का, सोयाबीन,मूंगफली,अरहर, मूंग, उड़द,कोदो,कुटकी,रागी

हालांकि, स्थानीय आपदा के तहत जलभराव से नुकसान होने पर धान (सिंचित और असिंचित) को छोड़कर अन्य अधिसूचित फसलों के लिए बीमा दावा भुगतान का प्रावधान है.

खेत में सुखाने रखी फसल खराब हुई तो भी मिलेगा बीमा?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कटाई के बाद होने वाले फसल नुकसान के लिए भी प्रावधान है.

अगर किसान फसल काटकर खेत में सुखाने के लिए रखता है और इस दौरान चक्रवात, चक्रवाती बारिश या बेमौसम बारिश से फसल खराब हो जाती है, तो उसे बीमा सुरक्षा मिल सकती है.इसके लिए जरूरी है कि फसल कटाई के 14 दिनों के भीतर नुकसान हुआ हो. खेत में काटकर सुखाने के लिए रखी गई फसल को स्थानीय भाषा में करपा भी कहा जाता है.ऐसे मामलों में योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार बीमा दावा किया जा सकता है.

मुख्यमंत्री साय ने दिए जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग और बीमा कंपनियों के बीच समन्वय बनाकर सर्वे और भुगतान की प्रक्रिया तेज की जा रही है.राज्य सरकार का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि किसान नुकसान से उबर सकें और अगली फसल की तैयारी कर सकें.

 

POST A COMMENT