अभी तक आपने सुना होगा कि इंसान ही नशा करते हैं. अब ये नशा किसी भी चीज का हो सकता है, जैसे- शराब, सिगरेट,अफीम, चरस और गांजा...लेकिन क्या आपने सुना है कि तोते भी नशा करते हैं? बात भले ही चौंकाने वाली हो, लेकिन ऐसा सच में हो रहा है और किसान से लेकर विशेषज्ञ भी इससे हैरान हैं. दरअसल, बात एमपी यानी मध्य प्रदेश की है. एमपी के मंदसौर, नीमच और तलाम में बड़ी मात्रा में अफीम की खेती होती है. किसान यहां बाकायदा केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग से लाइसेंस लेकर अफीम उगाते हैं, लेकिन अब उनकी फसल पर खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, यहां बड़ी मात्रा में तोते फसल को चट कर जा रहे हैं. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today