Onion Export Ban: प्याज एक्सपोर्ट बैन के चलते किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. ऐसे में खबर है कि प्याज के निर्यात पर लगाए गए बैन को केंद्र सरकार बहुत जल्द हटाने का फैसला कर सकती है. कहा जा रहा है कि सरकार क्रमबद्ध तरीके से प्रतिबंध को हटाने पर विचार कर सकती है. प्याज व्यापार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकारी सहकारी समितियों द्वारा प्याज निर्यात की अनुमति देगा. बता दें कि बांग्लादेश, मलेशिया और नेपाल भारतीय प्याज के मुख्य आयातक हैं. प्याज एक्सपोर्ट बैन से इन देशों में प्याज को लेकर मारामारी मची है. अगर केंद्र सरकार इस बैन पर कोई ढील देती है तो किसानों के साथ-साथ इन देशों को भी राहत मिल सकती है
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today