झारखंड के गढ़वा जिले में मनरेगा योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। आम बागवानी योजना के तहत किसानों को बड़ा फायदा मिल रहा है और बागानों में खूब आम निकल रहे हैं।जिला प्रशासन बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत खरीदार-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, ताकि फल उत्पादकों को बेहतर बाजार मिल सके। जिला समाहरणालय सभागार में आमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।ये सभी आम मनरेगा योजना के तहत लगाए गए बागानों की उपज हैं, जिससे किसान काफी उत्साहित हैं। डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित “बायर-सेलर मीट” का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाना और बाजार से जोड़ना है.
MGNREGA Transforms Farmers Fortunes in Garhwa Mango Cultivation Boosts Earnings
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today