scorecardresearch
कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति नियुक्त किए गए डॉ.आनंद कुमार सिंह

कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति नियुक्त किए गए डॉ.आनंद कुमार सिंह

26 मई को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक बागवानी डॉ.आनंद कुमार सिंह को चन्द्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गये हैं. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें 3 वर्ष के लिए नियुक्त किया है .

advertisement
डॉ. आनंद कुमार  सिंह डॉ. आनंद कुमार सिंह

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक (बागवानी) डॉ.आनंद कुमार सिंह को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का कुलपति बनाया गया है. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें कुलपति नियुक्त किया है. डॉ. सिंह को कुलपति के रूप में तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है.ये यह जानकारी 26 मई को राज्यपाल के सुधीर एम. बोबडे ने दिया. चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का पद कई महीनों से रिक्त था.अयोध्या के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.अब स्थायी कुलपति मिलने से इस कृषि विश्वविद्यालय को फायदा होगा. चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर आजादी के पहले का कृषि विश्वविद्यालय है. इस कृषि विश्वविद्यालय का देश में कृषि अनुसंधान और कृषि शिक्षा में बहुत बड़ा योगदान रहा है.

डॉ. सिंह कई अहम पदों पर रह चुके हैं

डॉ.आनंद कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गांव होसांव के रहने वाले हैं. वे इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वर्तमान में वे आईसीएआर के उप महानिदेशक बागवानी हैं. इससे पहले वे राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के एमडी नारियल विकास बोर्ड चेयर मैन , IARI पूसा नई दिल्ली में बागवानी विभाग के  प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण पदो पर  सेवाए दे चुके है, इससे पहले उन्होंने आइसीएआर  के संस्थानों में कृषि वैज्ञानिक के रूप में काम और सेवाएं प्रदान  किया है ..डॉ. सिंह टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट से भी जुड़े हुए थे. वह 2008-2012 के दौरान हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव थे. डॉ. सिंह को बागवानी फसल आनुवंशिक सुधार और प्लांट टिश्यू कल्चर और मैंगो ट्रांसक्रिप्टोम में व्यापक शोध का अनुभव है. चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है.इस विश्वविद्यालय में  कृषि शोध और  शिक्षा में नई गति पकड़ने की आशा है. 

ये भी पढ़ें:- Agriculture Loan: सरकारी आदेश के बाद बैंकों की मनमानी जारी, बिना सिबिल स्कोर नहीं दे रहे किसानों को लोन 

 

शिक्षा भी कृषि क्षेत्र में लिया  

डॉ.आनंदकुमार सिंह ने स्नातक पढ़ाई 1983 में बीएसएसी एजी बीएचयू बनारस किया है इसके बाद साल 1985 आईएआरआई पूसा नई दिल्ली, से एमएससी ( एजी,हॉर्टिकल्चर) शिक्षा ग्रहण किया . आगे की शिक्षा बिदेशों मे ग्रहण किया है. उन्होंने पीएचडी, सागा विश्वविद्यालय, जापान से किया . इसके बाद कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, यूएसए, पोस्टडॉक्टर (2007-2008) में अपनी शिक्षा पूरी किया.है,